वनडे / रोहित 8 बार 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, एक साल में 7 शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी

खेल डेस्क. रोहित शर्मा वनडे करियर में 8 बार 150+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में हासिल की। मैच में उन्होंने 138 गेंद पर 159 रन की पारी खेली। वे एक कैलेंडर ईयर में 7 शतक लगाने वाले विश्व के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 6 बार, सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 5-5 बार 150+ स्कोर बनाया।


रोहित 2019 में अब तक 27 वनडे में 1,427 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित का औसत 57.08 का रहा है। उनके बाद विराट कोहली 1292 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 26 मैच में 58.72 की औसत से यह रन बनाए।


रोहित 8 बार 150 रन पार गए 






























खिलाड़ीदेश150+ रन
रोहित शर्माभारत8
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया6
सचिन तेंदुलकरभारत5
क्रिस गेलवेस्टइंडीज5

रोहित ने 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के लगाए थे
रोहित ने विशाखापट्टन की शतकीय पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए। इस साल उनके अब तक 77 छक्के हो गए हैं। वे लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के लगाए थे। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 2016 में सबसे ज्यादा 65 और इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन ने 2015 में 63 छक्के जड़े थे।


रोहित एक कैलेंडर ईयर में 7 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
































खिलाड़ीदेशशतकसाल
सचिन तेंदुलकरभारत91998
सौरव गांगुलीभारत72000
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया72016